Automobile Interview Questions For Placement Part 1




ऑटोमोबाइल के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले 

महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर |

1.TDC क्या है ?

इसे टॉप डेड सेंटर कहते हैं , यह पिस्टन की उपरी 

से उपरी अवस्था है जिससे और अधिक उपर 

पिस्टन न जा सके |

2.BDC क्या है ?

इसे बॉटम डेड सेंटर कहते हैं यह पिस्टन की निचली

 से निचली अवस्था है जिसमें और अधिक पिस्टन 

नीचे न जा सके |


3.BORE क्या होता है ?

सिलिंडर के अंदर के diameter अर्थात व्यास को 

बोर कहते हैं |

IHP क्या होती है ?

इसे indicated horse power इंडीकेटिड हॉर्स पॉवर 

कहते हैं , इंजन सिलिंडर में कुल पैदा हुई पॉवर को 

indicated हॉर्स पॉवर कहते हैं |

BHP क्या होती है ?

BHP से अभिप्राय ब्रेक हॉर्स पॉवर से है , क्रैंक 

शाफ़्ट 

पर जितनी पॉवर डिलीवर हुई कुल पॉवर को BHP 

कहते हैं |


FHP क्या है ?

FHP से अभिप्राय फ्रिक्शनल हॉर्स पॉवर है इंजन 

सिलिंडर में गतिशील भागों में घर्षण के कारण हुए 

शक्ति के नुकसान को फ्रिक्शनल हॉर्स पॉवर कहते 

हैं ,

इसका फार्मूला है :-

FHP=IHP -BHP


MPFI से क्या अभिप्राय है ?

MPFI से अभिप्राय है मल्टी पॉइंट फ्यूल इंजेक्शन , 

यह ध्यान रखने योग्य बात है कि यह तकनीक 

पेट्रोल इंजन के लिए है इसमें कार्बोरेटर को बदल 

कर इंजेक्टर लगा दिए गये हैं यह तकनीक कार से 

प्रारम्भ हो कर सभी पेट्रोल वाहनों में है , लेकिन 

अभी टू व्हीलर में यह तकनीक नहीं विकसित की 

गयी है , दो पहिया वाहन में अभी भी कार्बोरेटर का 

प्रयोग किया जाता है | इस तकनीक में इंजेक्टर में 

से पेट्रोल एक से अधिक पॉइंट से स्प्रे किया जाता है , 
इससे अधिक माइलेज इसीलिए मिलती है क्योंकि 

पेट्रोल इससे उचित मात्र में जाता है , इससे इंधन 

की खपत कम होती है , कार्बोरेटर में फ्यूल सप्लाई का 
उचित शुद्धता मानक नहीं था , लेकिन यह 

इलेक्ट्रॉनिक तरीके से इसे बनाये रखता है |

CRDI क्या है ?

COMMON RAIL DIRECT INJECTION 


हिंदी में पढ़िये इसे कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन 

इसके अन्य नाम भी निर्माता के अनुसार प्रचलन में हैं ,

जैसे मारुति के द्वारा है ,

DDIS

DIRECT DIESEL INJECTION SYSTEM 

डायरेक्ट  डीजल इंजेक्शन सिस्टम 

इसमें डीजल को डायरेक्ट इंजेक्टर से एक सांझी 

रेलिंग द्वारा स्प्रे कराया जाता है |



टार्क torque  क्या होता है ?
किसी भी वस्तु को ट्विस्ट करने के लिए लगाया गया 

बल टार्क कहलाता है इसे न्यूटन मीटर में नापते  हैं |



Add caption







Much more questions are coming soon.....stay updated with us and regularly check this.

Post a Comment

0 Comments