FINAL PRACTICAL QUESTIONS LEVEL 4 AUTOMOBILE NSQF/HARYANA/KRISHAN MALIK





Q.1. स्पार्क प्लग का क्या कार्य है ?

Ans.  इसका कार्य इग्निशन सिस्टम में फायरिंग आर्डर के अनुसार स्पार्क देना है | इसका गैप सामान्य तौर पर 0.8 mm से 0.9 mm के मध्य लिया जाता है |



Q.2. MPFI क्या है ?

Ans. MPFI  से अभिप्राय है MULTI POINT FUEL INJECTION (मल्टी पॉइंट फ्यूल इंजेक्शन) है, इस तकनीक को पेट्रोल इंजन में कार्बोरेटर के स्थान पर प्रयोग किया जाता है | इसमें प्रत्येक सिलिंडर में नोजल का प्रयोग किया जाता है और कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित रेल से प्रत्येक इंजेक्टर में पेट्रोल को स्प्रे किया जाता है |

Q.3. Differential क्या है ?

Ans.  डिफरेंशियल ट्रांसमिशन सिस्टम का भाग है जिसका मुख्य कार्य पॉवर को 90 डिग्री तक पहुँचाना है और कोई मोड़ लेते समय inner wheel की स्पीड को घटा देता है और outer wheel की स्पीड को बढ़ा  देता है जिससे बिना skidding के वाहन आसानी से मोड़ ले सके ।

Q.4.  CRDI क्या है ?

Ans.  CRDI से अभिप्राय Common Rail Direct Injection है | इसका प्रयोग डीजल इंजनों में किया    जाता है | इस तकनीक में हाई प्रेशर डीजल को एक कॉमन रेल द्वारा विभिन्न इन्जेक्ट्रों में भेजा जाता है और ये इंजेक्टर ECM द्वारा नियंत्रित होते हैं |

Q.5.  Piston Ring के प्रकार, संख्या एवं कार्य बताओ |

Ans. इंजन में दो प्रकार के पिस्टन रिंग प्रयोग होते हैं | एक कम्प्रेशन रिंग और दूसरा  ऑयल कण्ट्रोल रिंग | इनकी कुल संख्या तीन होती है | कम्प्रेशन रिंग का कार्य पिस्टन के कम्प्रेशन को बनाये रखना और गैस की लीकेज से बचाना है और ऑयल कण्ट्रोल रिंग का कार्य सिलिंडर की दीवारों को उचित मात्रा में लुब्रीकेट करना है |

Q.6.  TDC, BDC, क्लीयरेंस वॉल्यूम, स्वेप्ट वॉल्यूम और इंजन कैपेसिटी क्या है ?

Ans.  TDC से अभिप्राय टॉप डेड सेंटर से है यह पिस्टन की topmost पोजीशन है जिससे उपर पिस्टन न जा सके |

BDC से अभिप्राय बॉटम डेड सेंटर से है, यह पिस्टन की lowest पोजीशन है जिससे नीचे पिस्टन ना जा सके |

Clearance Volume:- जब पिस्टन TDC पर हो तो उसके ऊपर खाली वॉल्यूम को क्लीयरेंस वॉल्यूम कहते हैं।

Swept Volume(स्वेप्ट वॉल्यूम):- जब पिस्टन tdc से bdc तक जाता है तब वह जितना आयतन तय करता है उसे स्वेप्ट वॉल्यूम कहते हैं |

इंजन के सभी सिलिंडर के कुल स्वेप्ट वॉल्यूम के जोड़ को इंजन कैपेसिटी या क्यूबिक कैपेसिटी (cc) कहा जाता है |

Q.7.  वर्नियर कैलिपर का लीस्ट काउंट कितना होता है ?

Ans.  इसका लीस्ट काउंट 0.02 mm होता है |



Q.8.  माइक्रोमीटर  का लीस्ट काउंट कितना होता है ?

Ans.  इसका लीस्ट काउंट 0.01 mm होता है |

Q.9.  OHV और OHC से क्या अभिप्राय है ?

Ans.   यह वाल्व मैकेनिज्म से प्रकार हैं 
         
        OHV से अभिप्राय - ओवरहेड वाल्व मैकेनिज्म 

       OHC से अभिप्राय है - ओवरहेड कैम मैकेनिज्म 


Post a Comment

0 Comments