NCERT 10th HINDI क्षितिज अध्याय -01 / नेता जी का चश्मा//स्वयं प्रकाश लेखक परिचय



लेखक - स्वयं प्रकाश 

लेखक परिचय 


जन्म :- इनका जन्म 194 7 में मध्य प्रदेश में इंदौर में हुआ |


शिक्षा :- इनका बचपन राजस्थान में व्यतीत हुआ | वहीँ मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में नौकरी करने लगे | आपने हिंदी में एम्. ए. किया था और आपने 1980 में पी.एच.डी. की थी || नौकरी का अधिकांश समय राजस्थान में बीता लेकिन स्वैच्छिक सेवानिवृति के बाद आप भोपाल में रहे |

लम्बी बीमारी के पश्चात 7 दिसम्बर 2019 को मुम्बई के लीलावती अस्पताल में इनका निधन हो गया |

उपलब्धियां :- 'वसुधा' पत्रिका का सम्पादन | पहल सम्मान, वनमाली स्मृति पुरस्कार, राजस्थान अकादमी पुरस्कार, भवभूति सम्मान आदि |

साहित्यिक रचनाएं:- इनकी साहित्यिक रचनाएं निम्नलिखित हैं :-

      1. कहानी संग्रह :- मात्रा और भार, सूरज कब निकलेगा, अगली किताब, आएंगे अच्छे दिन भी, आदमी जात का आदमी, अगले जन्म आदि |

      2. उपन्यास :- जलते जहाज पर, ज्योति रथ के सारथी, बीच में 'विनय' आदि |

     3. निबन्ध :- स्वांत सुखाय. दूसरा पहलू, रंगशाला में एक दोपहर |

     4. नाटक:- चौबोली, सबका दुश्मन  

साहित्यिक विशेषताएं :- स्वयं प्रकाश अपने समय के प्रसिद्ध कहानीकार हैं | इनकी कहानियों में शोषण के विरुद्ध चेतना का भाव देखने को मिलता है | इन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक जीवन में जाति, संप्रदाय और लिंग भेद के विरुद्ध प्रतिकार के स्वर को उभारा है |


भाषा शैली :- स्वयं प्रकाश ने अपनी रचनाओं में सरल, सहज, भावानुकूल भाषा का प्रयोग किया है | उन्होंने लोक प्रचलित खड़ी बोली में अपनी रचनाएं की | तत्सम, तद्भव, देशज, उर्दू, फारसी, अंग्रेज़ी के शब्दों को बहुलता में प्रयोग किया है, फिर भी वे शब्द स्वाभाविक बन पड़े हैं |




This content is made by Ms Sushila Deswal PGT Hindi Haryana For Educational Welfare.

Post a Comment

0 Comments