Level2/IT/UNIT1/S2-Insert and use images in document




Unit1 – Digital Documentation / Word Processing – Libre Office


Session 2: Insert and use images in document

Q1.Libre Office Writer में document में images कितने तरीकों  से insert कर सकते हैं ?
         
Ans. LibreOffice Writer में document में images 2 तरीकों  से insert कर सकते हैं -
          1.       insert menu  images option के साथ
          2.       Format toolbar में images option क साथ


Q2. Libre Office Writer में document में images insert करने के steps लिखो



Ans.
          1.      document को open करो
          2.      Insert menu में Image option पर click करो 
          3.      या format toolbar में image icon पर click करो







          4.      आपके सामने एक file manager नाम का box खुलेगा

          5.      जो image select करनी है उस पर click करो
          6.      आपको image document में insert हो जाएगी



Q3. Writer document में images को resize कैसे  करते है?




Ans.  Writer document में image को insert करने के बाद उस पर click  करें। जैसे ही click करेंगे तो उस image के चारों तरफ छोटे-2 square box दिखाई देते हैं  उन box और mouse की मदद से  हम image को drag करके छोटा –बड़ा या resize कर सकते हैं 







Q4.Writer document में image को modify कैसे  करते है ?




Ans. Writer document में image पर right click करते ही एक list दिखाई देती है जिस से हम image को modify और image की property को change कर सकते हैं









Q5.Writer document में image को crop के steps लिखो

Ans.
1.   writer document में image पर mouse का right click करो
2.   आप के सामने एक list खुलेगी 
3.   list में property option पर click करो 
4.   image नाम की एक window खुलेगी
5.   उस window में crop option पर click करो 
6.   keep image size को select करो
7.   image को अपनी जरूरत अनुसार left, right, top और bottom से crop करो

Q6 .Image property में और कौन -2 सी option होती है ?

Ans.         1. Wrap
2                     2.  Align
3                     3.Images border
4                     4. Area

Q7. Wrap option का image के साथ क्या use है ?

Ans. Wrap option की मदद से हम text के साथ image की position को set कर सकते है | जेसे की   text से पहले , text के बाद और text के parallel etc. Wrap option के under निमिन्लिखित option आती है .
1.       None  2. Before 3. After 4. Parallel 5. Through 6. Optimal

Q8.Image को modify करने ससे आपका क्या मतलब है?

Ans. image की property में change करना  जैसे की color change करना , size छोटा- बड़ा करना , border लगाना , crop करना या image में कोई भी change करना image modify करना कहलाता है

Q9.Writer document में insert करी हुई image को कैसे delete करते हैं  ?

Ans. image को delete करने के लिय पहले image को select करो फिर keyboard से delete button press करो| select की हुई image delete हो जाएगी 

Q10. LibreOffice Writer में object को कहाँ  से draw कर सकते हैं  ?

Ans. LibreOffice Writer में सबसे निचे (bottom) अलग -2 object object की list होती है वहा से किसी भी object select करके mouse की help से use document में draw कर सकते हैं

Q11. LibreOffice Writer में object में कोन-2 सी shapes होती है ?

Ans 1. LIne 2. Circle 3. Square 4. Rectangle 5. Line 6. Triangle 7. callout 8. star etc.

Q12. LibreOffice Writer में object ki properties  से आपका क्या मतलब है ?


Ans. object की properties की मदद से हम object को modify कर सकते है जैसे कि  object का size छोटा- बड़ा करना, color change करना, direction change करना etc.

Q13. LibreOffice Writer में document में object को insert करने के steps लिखो

Ans . 1. document को open करो और        writer के सबसे निचे (bottom) हिस्से में जाओ
    2.       सबसे निचे वाले हिस्से में आपको objects / shapes की list मिलेगी
         3.       अगर वहा कोई object नई show हो रहा तो view  toolbar  Drawing option को Enable 
                4.   अपनी जरूरत अनुसार किसी भी object को select करो
         5.  mouse की help से object को drag करो
         6.       select किया हुआ object document में draw हो जाएगा

Q14. LibreOffice Writer में Drawing toolbar कहाँ  से enable होता है ?


Ans. View Menu →Toolbar  Drawing option पर click करके

Q15. LibreOffice Writer में insert किये गए object की properties को कैसे  change कर सकते हैं ?

Ans 1. जिस object की properties को आप change करना चाहते हो उसे select करो
2.  object को select करते ही formatting toolbar में object की सारी properties show हो जाएगी
3. अब आप object को modify और properties में change कर सकते हो
4. जैसे कि object का color change करना, size छोटा- बड़ा करना , background change करना etc.

Q16. LibreOffice Writer में insert किये गए object को resize कैसे  करते हैं ?


Ans . Object को insert करने के बाद उसके चारों  तरफ छोटे -2 square box बन जाते हैं उन box को mouse का left button press करके खींचने से हम object का size छोटा – बड़ा मतलब resize कर सकते हैं




 Q17. Grouping से आपका क्या मतलब है?

Ans . एक से ज्यादा objects को एक साथ move ,resize या modify करना Grouping कहलाता है
जैसा  की image में आप देख रहे हो कि हमने 3 objects को group किया हुआ है। अब हम तीनों  objects को एक साथ move, resize कर सकते हैं



Q18. Writer Document में objects को Group करने के steps लिखो         

Ans 1. Writer Document को open करो
2.  document में सबसे निचे से अलग-2 objects को draw करो
3. Ctrl और shift button को एक साथ दबाओ
4. अब जिन-2 objects को आप  group करना चाहते हो mouse की help से सब पर click करो
5. Mouse का right button press करो। आपके सामने एक list दिखाई देगी
6. List में से group option पर click करो
7. select किये हुए सारे object group हो जायेंगे
8. अब हम सबी को एक साथ move, resize हो कर सकते हैं

Q19. Group किये हुए objects को Ungroup कैसे करते हैं ?

Ans . Group किये हुए objects पर mouse का right button press करो और ungroup option पर click करो. सारे group object ungroup हो जायेंगे


Q20. Writer document में text के साथ image की position को कैसे  set कर सकते हैं ?

Ans .Text के साथ image की position को Wrap option के साथ set कर सकते हैं जब
हम image पर click करते है तो, Wrap option format toolbar में left side दिखाई देती है |
यह 5 प्रकार की होती है -


1.Wrap Off :   अगर हम wrap Off option को select करते है तो जिस area में image में हम वह text को type नहीं कर सकते  text या तो image के ऊपर रहेगा या image के नीचे wrap off का दूसरा मतलब कोई भी  wrap option ना select करना




2. Page Wrap :  page wrap option को select करने के बाद अगर हम image को page के किसी भी हिसे में लेकर जाते है तो text अपने आप खाली जगह में set हो जाता है 
3. Optimal Wrap:  optimal wrap page wrap की तरह होता है इसमें अगर हम image को right side करते हा तो text left side चला जाता और image तो left side करते हा तो text right side चला जाता है
4.Wrap Left:  इस option को select करने से image text के left side चली जाती है
5.Wrap Right:  इस option को select करने से image text के right side चली जाती है

6.Wrap Through:  इस option को select करने से image text के ऊपर चली जाती है और image के नीचे वाला text दिखाई नहीं देता
Q21. Wrap option कहाँ पर होती है?
Ans. 1. Format toolbar में
2. image पर mouse का right click करने पर भी wrap option list में दिखाई देती है









Note:- इसमें दी गयी इमेज को अलग-अलग मोबाइल के अनुसार सही से खुलने के लिए ढाला गया है, उसे सभी बच्चे पढ़ाई करते समय अच्छे से देखने के लिए एक बार इमेज को यदि टच करेंगे तो उन्हें अलग से विंडो में खुलती हुई बिलकुल साफ़ इमेज मिलेगी 







Post a Comment

0 Comments