NCERT 10th HINDI क्षितिज अध्याय -02 / बालगोबिन भगत/कहानी की शिक्षा एवं लघु प्रश्न

                                                        


क्या सीखने को मिला :-

1.  किसी भी साधु, संत की वेशभूषा उसके सन्यासी होने का प्रमाण नहीं होती सही मायने में साधु वह है जिसमें मानवीय गुण विद्यमान हों, जो मोह-माया से परे हो और जिसका हृदय, आत्मा साधुपन से ओतप्रोत हो

2.  हमें ऐसी रुढ़िवादी परम्पराओं एवं संस्कारों को त्याग देना चाहिए जो सामाजिक विकास में बाधा उत्पन्न करती हैं। एक नई सोच को अपनाकर ऐसी परम्पराओं को अपनाना चाहिए जो लोकहित में हों और समाज के विकास में सहायक हों 

लघु उत्तरीय प्रश्न :-


1. बाल गोबिन भगत पाठ के रचयिता कौन हैं ?
2. बालगोबिन पाठ कौन सी विधा में लिखा गया है ?
3. बालगोबिन भगत दिखने में कैसे थे ?
4. बालगोबिन भगत को देखकर क्या लगता है अनुमानता उनकी आयु कितनी होगी ?
5. बालगोबिन भगत के बालों का रंग कैसा था ?
6. क्या अन्य साधुओं की तरह बालगोबिन भगत जटाजुट रखते थे?
7. बालगोबिन भगत की वेशभूषा कैसी थी ?
8. सर्दी के मौसम में बालगोबिन भगत की वेशभूषा कैसी होती थी ?
9. बालगोबिन भगत मस्तक पर कैसा टीका लगाते थे?
10.बालगोबिन भगत गले में क्या पहनते थे?
11.बालगोबिन भगत के परिवार में कौन-कौन था जिसे लेखक ने देखा था? 
12.बालगोबिन भगत कबीर को क्या मानते थे ?
13.बालगोबिन भगत के घर से साहब का दरबार कितनी दूर था?
14.साहब के दरबार का क्या अर्थ था ?
15.कलेवा का क्या अर्थ है ?
16.बालगोबिन भगत क्या लजाते रहते थे?
17.कार्तिक मास आते ही क्या शुरू हो जाता था?
18.बालगोबिन भगत की प्रभातियां कार्तिक से प्रारम्भ होकर कब तक चलती थी ?
19.बालगोबिन भगत नदी स्नान के लिए कितनी दूर जाते थे?
20.बालगोबिन भगत की संगीत-साधना का चरम उत्कर्ष कब देखने को मिला?
21.बालगोबिन भगत के कितने पुत्र थे?
22.बालगोबिन भगत का बेटा कैसा था?
23.बालगोबिन भगत की पतोहू कैसी थी ?
24.पुत्र की परम्परा के विपरीत बालगोबिन भगत ने क्या किया?
25.बाल गोबिन भगत ने पुत्र की मृत्यु पर पतोहू को रोने के बदले क्या करने की नसीहत दी?
26.मृत्यु के संबंध में बालगोबिन भगत के क्या विचार थे?
27.बाल गोबिन भगत ने पुत्र का क्रिया कर्म किससे करवाया ?
28.बाल गोबिन भगत ने पुत्र के स्वर्गवासी होने के पश्चात पतोहू के भाई को बुलाकर क्या कहा ?
29.बालगोबिन भगत प्रत्येक वर्ष कितने कोस पैदल चलकर गंगा स्नान के लिए जाते ?
30.गंगा स्नान के वक्त आने-जाने में बालगोबिन भगत को कितना समय लगता था?
31. बालगोबिन भगत की मृत्यु कैसे हुई?



उत्तर :-

1.  रामवृक्ष बेनीपुरी 
2.  संस्मरण  
3.  मँझले कद के गोरे-चिट्टे आदमी  
4.  साठ से उपर  
5.  सफेद  
6. नहीं  
7. कमर में लंगोटी मात्र और सिर में कबीरपंथी कनफटी-टोपी पहनते थे 
8.  एक काली कमली ऊपर से ओढ़ लेते थे 
9.  रामानंदी चंदन 
10. तुलसी की जड़ों की बेडौल माला  
11.  उनका इकलौता बेटा और पतोहू  
12.  साहब 
13.  चार कोस दूर  
14.  कबीरपंथी मठ  
15.  सवेरे का जलपान  
16.  खैजड़ी 
17.  प्रभातियों  
18.  फागुन तक  
19.  गाँव से दो मील दूर 
20.  जिस दिन उनका इकलौता बेटा मरा 
21.  एक 
22.  कुछ सुस्त आर बोंदा सा 
23.  सुभग और सुशील 
24.  पुत्र के पार्थिव शरीर के पास फूल बिखरा दिए, सिरहाने एक चिराग जलाया और गीत गाने लगे 
25.  उत्सव मनाने की 
26.  आत्मा परमात्मा के पास चली गई, विरहनी अपने प्रेमी को जा मिली 
27.  पुत्रवधु से 
28.  पुत्रवधु को उसके भाई के साथ वापिस भेज दिया, यह कहते हुए कि इसकी दूसरी शादी कर देना 
29.   करीब तीस कोस 
30.  चार पांच दिन आने-जाने को 
31.  बिमारी से (थोड़ा बुखार आने लगा था) 

Post a Comment

0 Comments