IT LEVEL1/UNIT 2– Data Entry &Keyboarding Skills/Part02





            Unit2 – Data Entry and Keyboarding Skill



Q16. Rapid Typing Tutor क्या है ?

Ans . यह एक  software है जिसकी मदद से हम आसानी से typing करना सीख  सकते हैं।  यह एक free software है जिसे हम computer में install करके typing सीख सकते हैं।  

Q17. Rapid Typing Tutor में सीखने  के कितने Level होते हैं ?

Ans. Rapid Typing Tutor के 5 Level होते हैं -
          
               1.   Introduction
               2.   Beginner
               3.   Experienced
               4.   Advance
               5.   Testing

Q18. Rapid Typing Tutor result कब दिखाई देता है ?

Ans .  Rapid Typing Tutor software में हर lesson पूरा  होने के बाद एक window खुलती है।  इस window में हम अपना result check कर सकते हैं।  जैसे कि  नीचे  picture दिखाई गई है।  




Q19. Result window में अलग-2 color क्या दर्शाते हैं ?

Ans. 1. Green color :  यह सही input या words को दर्शाता है।  

      2 . Yellow color :   यह दर्शाता है की आपने input या word तो सही लिखे हैं  लेकिन उन्हें लिखने में         समय              ज्यादा लग गया।  
  
      3. Red Color : यह गलत  input या words (Spelling Mistake) को दर्शाता है।  

     4. Orange Color : यह दर्शाता है कि आपने input या word भी गलत लिखे हैं  और  उन्हें लिखने में समय         भी ज्यादा लग गया।  

Q20. Error window में हमें  क्या दिखाई देता है ?

Ans . इस window में हमें  हमारे error और delay percentage दिखाई देती है।   इस window से हमें  पता चलता है कि किस अक्षर को type करने में ज्यादा मुश्किल और ज्यादा समय लग रहा है। 


Q21. Statistics window कहाँ  से open होती है ?

Ans. Rapid Typing software में सबसे उपर left side में graph button        पर click करके |

Q22.  Statistics window में हमें क्या दिखाई देता है ?

Ans. इस window में हमे graph दिखाई देता है जो हमें हमारी typing की speed और accuracy दिखाता है।  


Q23. Typing Accuracy से आपका क्या मतलब है ?

Ans. Typing Accuracy से हमें  पता लगता है कि  typing करते समय हमने total word में से कितने word सही लिखे हैं।  




Q24. Typing speed को हम कैसे  मापते हैं ?

Ans . Typing Speed को हम 3 तरीकों से माप सकते हैं -
      1. WPM- Word Per Minute: एक मिनट में कितने word type किए।  
      2. CPM- Character Per Minute: एक मिनट में कितने character type किए।  
      3. KPM – Keystrokes Per Minute: एक मिनट में कितने button press किए ।  




Q25. अच्छी Typing speed किसे माना जाता है?

Ans. 40 से 80 word per minute को अच्छी typing speed माना जाता है ।  













Post a Comment

2 Comments