Communication Styles-Assertiveness employability skills 11th class

 

This session, Communication Styles – Assertiveness, explains that communication styles include both verbal and non-verbal behaviours and influence how effectively people understand and respond to us. It introduces four major communication styles—aggressive, passive (submissive), passive-aggressive and assertive—and explains that assertive communication is the most effective style because it involves expressing one’s thoughts, feelings and opinions clearly while respecting both oneself and others. Assertive communication helps in building self-confidence, maintaining healthy relationships and achieving effective communication by balancing one’s own needs with the needs of others. The session also highlights important actions for becoming assertive, such as being confident, speaking slowly and clearly, dressing appropriately, being honest, avoiding aggression, speaking up and learning to say ‘No’ politely and firmly when necessary.


यह सत्र, संचार शैलियाँ – आत्मविश्वासी संचार (Communication Styles – Assertiveness), बताता है कि संचार शैली में शाब्दिक (Verbal) तथा अशाब्दिक (Non-Verbal) दोनों प्रकार के व्यवहार शामिल होते हैं और ये इस बात को प्रभावित करते हैं कि दूसरे लोग हमें कितनी प्रभावी ढंग से समझते और प्रतिक्रिया देते हैं। इसमें संचार की चार प्रमुख शैलियों—आक्रामक (Aggressive), निष्क्रिय/समर्पणशील (Passive/Submissive), निष्क्रिय-आक्रामक(Passive-Aggressive) तथा आत्मविश्वासी (Assertive)—का परिचय दिया गया है और यह समझाया गया है कि आत्मविश्वासी संचार सबसे प्रभावी शैली है, क्योंकि इसमें व्यक्ति अपने विचारों, भावनाओं और मतों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करता है तथा स्वयं और दूसरों दोनों का सम्मान बनाए रखता है। आत्मविश्वासी संचार आत्मविश्वास बढ़ाने, स्वस्थ संबंध बनाए रखने तथा अपनी और दूसरों की आवश्यकताओं के बीच संतुलन स्थापित करके प्रभावी संचार करने में सहायता करता है। यह सत्र आत्मविश्वासी बनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कार्यों पर भी बल देता है, जैसे आत्मविश्वासी होना, धीरे और स्पष्ट बोलना, उचित पहनावा रखना, ईमानदार होना, आक्रामकता से बचना, अपनी बात खुलकर कहना तथा आवश्यकता पड़ने पर विनम्रता और दृढ़ता के साथ ‘नहीं’ कहना सीखना।

Q.1. What do you mean by communication styles? (संचार के ढंग से आप क्या समझते हैं?)

Ans. Communication styles are the different ways in which people express their thoughts, feelings, and ideas when they talk to others. संचार शैलियाँ वे अलग-अलग तरीके हैं जिनके द्वारा लोग दूसरों से बात करते समय अपने विचारों, भावनाओं और आइडिया को व्यक्त करते हैं।

Q.2. Tell about the types of communication styles. (संचार के ढंग के प्रकार बताएं।)

Ans. a. Aggressive (आक्रामक)            b. Passive/Submissive (निष्क्रिय//विनम्र)

c. Passive-Aggressive(निष्क्रिय)          d. Assertive(दृढ़ता)

Q.3. What is meant by Aggressive Style of Communication? (संचार के आक्रामक ढंग से क्या अभिप्राय है?)

Ans. Aggressive communication means expressing thoughts and feelings in a forceful and rude way without respecting others. आक्रामक संचार का मतलब है अपनी बात को गुस्से, जोर-जबरदस्ती या रूखे तरीके से कहना, जिसमें दूसरों की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा जाता।

Q.4. What is meant by Passive/submissive Style of Communication? (संचार के निष्क्रिय/विनम्र ढंग से आपका क्या अभिप्राय है?)

Ans. Passive communication means not expressing one’s thoughts and feelings openly and always agreeing with others. निष्क्रिय संचार का मतलब है अपनी बात न कहना, चुप रहना या हमेशा दूसरों की बात मान लेना, चाहे आप सहमत न हों।

Q.5. What is meant by Passive-aggressive Style of Communication? (संचार के निष्क्रिय-आक्रामक ढंग से क्या अभिप्राय है?)

Ans. Passive-aggressive communication means expressing anger or disagreement indirectly, such as through sarcasm or ignoring. पैसिव-एग्रेसिव संचार का मतलब है अपनी नाराज़गी सीधे न बताकर, ताने मारकर या नजरअंदाज करके दिखाना।

Q.6. What is meant by Assertive Style of Communication? (संचार के आसर्टिव/दृढ़ता वाले ढंग से क्या अभिप्राय है?)

Ans. Assertive communication means expressing thoughts clearly and confidently while respecting others. आसर्टिव संचार का मतलब है अपनी बात साफ, आत्मविश्वास से और सम्मान के साथ कहना।

Q.7. Which is the best communication style among all? What are its advantages?

(सभी प्रकार के संचार के ढंग में बेहतर कौन सा है? इसके क्या लाभ हैं?)

Ans. Assertive communication is best among all. Its advantages are

(दृढ़तापूर्वक संचार का ढंग सभी प्रकार में बेहतर है, इसके लाभ हैं :)

a. It builds self-confidence and self-respect. (यह आत्म-विश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ाता है।)

b. It makes us and others feel positive. (यह हमें और दूसरों को सकारात्मक महसूस करवाता है।)

c. It helps us to become a more confident worker and a better communicator. (यह हमें अत्यधिक आत्मविश्वासी कार्यकर्ता और बेहतर संचारक बनने में मदद करता है।)

Q.8. Tell about seven actions by which we can practice assertive communication.

(उन सात तरीकों के बारे में बताएं जिनके द्वारा हम आसर्टिव संचार का अभ्यास कर सकते हैं।)

Ans. 1. Be Confident (आत्मविश्वासी बनो)     2. Speak slowly and clearly (धीरे बोलो और साफ बोलो)

3. Dress correctly (सही ढंग से कपड़े पहनें)        4. Be honest (ईमानदार बने)

5. Don’t be aggressive (आक्रामक मत बनें)    6. Speak up (बोल दें)

7. Learn to say ‘NO’ (न कहना सीखें)

Multiple Choice Questions

Q.9. You have been standing in a queue for a long time to buy tickets for a movie. A man suddenly comes and stands in front of you, out of turn. What should you do?

आप फिल्म के टिकट खरीदने के लिए काफी देर से लाइन (कतार) में खड़े हैं। अचानक एक व्यक्ति आता है और बिना अपनी बारी के आपके आगे खड़ा हो जाता है। आपको क्या करना चाहिए?

a. Scream at the person so that he never repeats the mistake (उस व्यक्ति पर चिल्लाएं जिससे वह दुबारा गलती न करे।)

b. Inform him politely that there is a queue and everyone is waiting for their turn. ( उसे विनम्रता से बताएं कि यहाँ लाइन लगी हुई है और सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं)

c. Stay quiet and let the person go ahead. (चुप रहें और उस व्यक्ति को आगे जानें दें।)

d. Not say anything directly but complain about him to other people (सीधे कुछ न कहें, लेकिन उसके बारे में दूसरों से शिकायत करें)

Q.10. A good friend of yours is very upset as her best friend has had a terrible accident. You are tired from the day’s work. The phone rings and the caller I.D. shows that it’s her. What should you do? आपकी एक अच्छी दोस्त बहुत परेशान है क्योंकि उसकी सबसे अच्छी मित्र का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। आप दिनभर के काम से थके हुए हैं। तभी फोन बजता है और कॉलर आई.डी. में उसी दोस्त का नाम दिखाई देता है। आपको क्या करना चाहिए?

a. Ignore the call because you are tired. थके होने के कारण फोन को नजरअंदाज करें 

b. Answer the call and talk to her for as long as she wants to फोन उठाएँ और उससे उतनी देर बात करें जितनी देर वह करना चाहती है।

c. Tell her that you are too tired and she would call someone else. उसे बताएं कि आप बहुत थके हुए हैं और वह किसी और को कॉल कर ले।

d. Listen to her for sometime and then tell her that you will walk again tomorrow. कुछ समय तक उसकी बात सुनें और फिर उसे बताएं कि आप कल फिर बात करेंगे।

Q.11. Your friend wants you to come play basketball with him but you haven’t finished your homework that is due tomorrow. He insists that if you don’t come they will not win and it will be your fault. He keeps insisting and even asks other people to convince you to play the match. What you should do? आपका दोस्त चाहता है कि आप उसके साथ बास्केटबॉल खेलने चलें, लेकिन आपका होमवर्क अभी पूरा नहीं हुआ है जो कल जमा करना है। वह बार-बार जोर देता है कि अगर आप नहीं आए तो वे मैच नहीं जीतेंगे और यह आपकी गलती होगी। वह लगातार आपको मनाने की कोशिश करता है और दूसरों से भी आपको खेलने के लिए कहता है। आपको क्या करना चाहिए?

a. Play the match because otherwise your friend will be upset. मैच खेलें क्योंकि नहीं खेलने पर आपका दोस्त नाराज़ हो जाएगा।

b. Play the match and make some excuse to your teacher about the homework मैच खेलें और होमवर्क के बारे में अपने शिक्षक को कोई बहाना बना दें।

 

c. Make an excuse that you are sick and avoid playing the match. कोई बहाना बनाओ कि तुम बीमार हो और मैच खेलने से बचो।

d. Explain clearly that you need to complete your homework so you cannot play. साफ़-साफ़ समझाएँ कि आपको अपना होमवर्क पूरा करना है, इसलिए आप खेल नहीं सकते।

Ans. 9. b      10. d 11. d

Post a Comment

0 Comments